लाइव पलामू न्यूज: अक्टूबर महीने के शुरू होते ही कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ेगा। एलपीजी सिलेंडर के भी दाम बढ़ गए हैं। जिसके नए रेट 1 अक्टूबर को जारी कर दिए गए। एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आज से दिल्ली में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर 1740 रुपये में मिलेगा, जबकि चेन्नई में यह 1903 रुपये और कोलकाता में 1850.50 रुपये मिलेगा।

यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 48 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बत दें कि इससे पहले अगस्त और सितंबर महीने में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा आधार कार्ड, सीएनजी-पीएनजी और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड की कीमतों में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

ये होंगे बदलाव:-

अक्टूबर से शेयरों के बाय बैक पर भी डिविडेंड की तरह ही शेयर होल्डर लेवल के टैक्स लागू होंगे।

1 अक्टूबर 2024 से फ्लोटिंग रेट बॉन्ड सहित केंद्र और राज्य सरकार के कुछ स्पेसिफिक बॉन्ड से 10% की दर से TDS काटा जाएगा।

टीडीएस रेट में बदलाव किए गए हैं।

डायरेक्ट टैक्स विवाद से विश्वास योजना लागू की जाएगी।

मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI लागू करेगी नए नियम: 1 अक्टूबर से मोबाइल यूजर्स अपने क्षेत्र में उपलब्ध नेटवर्क की जानकारी पा सकेंगे और स्पैम कॉल्स कम आएंगे।

सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (Securities transaction tax): फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स को क्रमशः 0.02 फीसदी और 0.1 फीसदी तक बढ़ाया गया है।

सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों के कानूनी अभिभावक ही उनके खाते का संचालन करेंगे।

1 अक्टूबर 2024 से अब कोई भी पैन अलॉटमेंट के लिए एप्लिकेशन फॉर्म और अपने इनकम टैक्स रिटर्न में अपने आधार एनरोलमेंट आईडी का उल्लेख नहीं कर पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *