लाइव पलामू न्यूज: आज यानी मंगलवार को साल 2024 का अंतिम दिन है। कल नया साल (2025) दस्तक देगा। जाते-जाते हर साल की तरह भी कई खट्टी-मिट्ठी यादें छोड़ गया। साल 2024 में राजनीति, संगीत, कला, सिनेमा, साहित्य और व्यापार जगत के कई दिग्गजों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इन दिग्गजों ने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया था।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरुविंदर सिंह सेठी ने साल के अंतिम दिन (31 दिसंबर) दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

सबसे पहले बात करेंगे पूर्व आईपीएस अफसर और पटना महावीर मंदिर के सचिव किशोर कुणाल की। 29 दिसंबर को कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ। वह 74 साल के थें।


पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह, 2004 में देश के14 वें प्रधानमंत्री बने और मई 2014 तक इस पद पर दो टर्म रहे। वह देश के पहले सिख और चौथे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे।

हिंदी फिल्म जगत के मशहूर डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने 90 वर्ष की उम्र में 23 दिसंबर के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। गुरुदत्त के चचेरे भाई श्याम बेनेगल किडनी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थें।

तबला के उस्ताद और संगीत की दुनिया के दिग्गज कलाकार जाकिर हुसैन ने 15 दिसंबर को अमेरिका में अंतिम सांस ली।‌

जाने -माने बिजनेसमैन और एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशिकांत रुइया ने 81 वर्ष की उम्र में 25 नवंबर के दिन मुंबई में अंतिम सांस ली।

बिहार कोकिला और पॉपुलर इंडियन फोक सिंगर शारदा सिन्हा ने 5 नवंबर 2024 को दुनिया को अलविदा कहा।


देश के जाने-माने डिजाइनर रोहित बल भी 2024 में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका निधन 1 नवंबर को हुआ। वह 63 साल के थें।

एक्टर और कॉमेडियन अतुल परचुरे ने 14 अक्टूबर को 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का इस साल 9 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।


मशहूर अंग्रेजी कवि और पूर्व आईपीएफ अफसर केकी एन दारूवाला का निधन 27 सितंबर 2024 के दिन हुआ। वह 87 वर्ष के थे। केकी एन दारूवाला काफी समय से बीमार चल रहे थें।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जाने-माने नेता और मशहूर राजनीतिज्ञ सीताराम येचुरी का निधन 12 सितंबर को दिल्ली स्थित एम्स में हुआ। वह 72 वर्ष के थे. सीताराम येचुरी निमोनिया जैसे चेस्ट इंफेक्शन से जूझ रहे थे।

8 सितंबर को टीवी एक्टर विकास शेट्टी का नींद में ही निधन हार्ट अटैक से हो गया था। ऐसा माना जा रहा है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जिस वजह से वो काफी परेशान थे।

फादर ऑफ अग्नि मिसाइल के नाम से मशहूर डॉ. राम नारायण अग्रवाल ने 15 अगस्त 2024 के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। 84 वर्षीय के डॉ. राम नारायण ने हैदराबाद में अंतिम सांस ली।

कांग्रेस नेता सह पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह ने 11 अगस्त को 95 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मशहूर भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना यामिनी कृष्णामूर्ति का निधन 3 अगस्त के दिन हुआ। 83 साल की यामिनी काफी समय से बीमार चल रही थीं।


देश के जाने-माने क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ ने 31 जुलाई 2024 के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। 71 वर्षीय अंशुमान ल्यूकेमिया जैसी ब्लड कैंसर की समस्या से जूझ रहे थें।

हिंदी भाषा की जानी-मानी लेखिका और पद्मश्री अवॉर्डी मालती जोशी ने 15 मई 2024 के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। वह 90 साल की थीं।

बीजेपी नेता सह बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी ने भी 13 मई को दुनिया से अलविदा कह दिया। वे कैंसर से पीड़ित थें।उन्होंने एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली।

मीडिया इंडस्ट्रीज का मशहूर नाम रहे रामोजीराव ने 8 जून को अंतिम सांस ली। रामोजी राव बिजनेसमैन, मीडिया मालिक और फिल्म निर्माता थे। वह रामोजी समूह के प्रमुख थे, जिन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण सुविधा रामोजी फिल्म सिटी बनाई।

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का इस साल 26 फरवरी को निधन हो गया । 72 वर्षीय पंकज पैंक्रियाज कैंसर से पीड़ित थें।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के जाने-माने नेता मनोहर जोशी ने 23 फरवरी के दिन अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थें।

टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाले ऋतुराज सिंह ने 20 फरवरी को दुनिया को अलविदा कहा।

रेडियो पर अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बनाने वाले अमीन सयानी 20 फरवरी को हार्ट अटैक की वजह से चल बसे।

दिगम्बर जैन समुदाय के जाने-माने संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने 18 फरवरी के दिन इस संसार को अलविदा कह दिया। वह 77 साल के थे। आचार्य विद्यासागर ने तीन दिन के संलेखना के बाद अंतिम सांस ली थी।

78 वर्षीय हिंदी और मैथिली भाषा की नामचीन लेखिका उषा किरण खान ने 11 फरवरी के दिन इस दुनिया से रुख्सत ली। वह बतौर अकैडमिक हिस्ट्रोरियन भी काफी मशहूर थीं।

देश की पहली ओरल गर्भनिरोधक दवा ‘सहेली’ बनाने वाले डॉ. नित्या आनंद ने 27 जनवरी के दिन इस दुनिया से रुख्सत ली। वह 99 साल के थे। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआईएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बंगाली और हिंदी फिल्मी दुनिया की जानी-मानी कलाकार लीला मजूमदार ने 65 की उम्र में 27 जनवरी 2024 के दिन इस दुनिया को छोड़ दिया।

शायर मुनव्वर राणा 14 जनवरी के दिन इस फानी दुनिया को अलविदा कह गए। वह गले के कैंसर से जूझ रहे थे।

दिग्गज क्लासिकल सिंगर और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रभा अत्रे ने 13 जनवरी के दिन यह दुनिया छोड़ दी थी। किराना घराने से ताल्लुक रखने वाली प्रभा का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था।

55 वर्षीय उस्ताद राशिद खान पारंपरिक शास्त्रीय गायक थें। वे लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थें। 9 जनवरी को कोलकाता के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

हिंदी भाषा के जाने-माने कवि और प्रख्यात साहित्यकार पंडित हरीराम द्विवेदी ने 8 जनवरी के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया। 87 वर्षीय पंडित हरीराम काफी समय से बीमार चल रहे थें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *