लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां दिन दहाड़े शातिर चोरों ने ज्वेलरी शॉप लाखों के गहने पर हाथ साफ कर दिए और दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी कि उसके साथ क्या हुआ है। हालांकि गनीमत रही कि दुकान में सीसीटीवी लगा था जिससे सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जब सीसीटीवी को गौर से देखा गया तो पता चला कि ठग ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और दुकानदार को बेवकूफ बनाकर लाखों के जेवरात लेकर भाग गए।

घटना छतरपुर थाना क्षेत्र की है। जहां गुरुवार की शाम एक ज्वेलरी शॉप में दो ठग ग्राहक बनकर वहां आए। जिसमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि एक ने टोपी पहनी रखी थी। हेलमेट पहने व्यक्ति ने दुकानदार से चांदी का लॉकेट खरीदने की बात कही। काफी देर तक वह लॉकेट देखता रहा और पसंद नहीं आने के बात कह दूसरी दिखाने का आग्रह किया। जिस पर दुकानदार अलमारी में रखी चांदी के लॉकेट को बाहर निकालने लगा।

इसी क्रम में हेलमेट पहना हुआ व्यक्ति अलमारी के नजदीक खुद को ले गया और बड़ी चालाकी से करीब 100 ग्राम सोने के जेवरात को गायब कर दिया। इस दौरान उसने चांदी का लॉकेट खरीदा और 3600 रुपए भुगतान भी किया। उनके चले जाने के बाद दुकानदार को यह एहसास हुआ कि उनके सोने के जेवरात गायब हैं। जिसके बाद दुकानदार ने तत्काल इसकी जानकारी थाना को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस को घटना की सूचन मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *