लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: चोरों ने बरवाडीह थाना क्षेत्र के 17-सी अंडरपास के समीप एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थें। चोर इसका फायदा उठाकर घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों ने 70 हजार रुपये नगद, पांच लाख रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। इधर, सुबह उठने के बाद चोरी की जानकारी होते ही भगवान प्रसाद ने बरवाडीह थाना में शिकायत दर्ज करवाई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राधे श्याम कुमार और ASI अनुराग कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
