LIVE PALAMU NEWS DESK : 2जनवरी को रांची के धुर्वा से लापता हुए दो मासूम बच्चों अंश अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रांची पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस की ओर से बच्चों की जानकारी बताने वाले को 2 लाख इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

इस बीच अपराधी राहुल सिंह गिरोह ने भी दरियादिली दिखाते हुए दोनों बच्चों की सूचना देने वाले को दो लाख रुपया इनाम देने की घोषणा की है। गिरोह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया है कि लापता बच्चे अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) को खोजने में मदद करें।

इनकी जानकारी देने वाले को गैंग की ओर से दो लाख रूपए दिए जाएंगे। गिरोह ने लोगों को अनुरोध किया गया कि अंश और अंशिका की तस्वीर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें. अपने क्षेत्र में नजर रखें और कोई सुराग मिले तो तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दें। गिरोह ने जानकारी देने वाले को सोशल मीडिया के जरिये गैंग से संपर्क करने की भी बात कही।