पलामू : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ़ ददई दुबे की अंतिम यात्रा शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान और जनसैलाब के बीच निकाली गई। सुबह से ही उनके पैतृक आवास पर समर्थकों और श्रद्धांजलुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई देने के लिए जिले के कोने-कोने से लोग पहुंचे।

उनके अंतिम दर्शन में लोगों की भीड़ इतनी उमड़ी कि सड़कें छोटी पड़ गईं। शोक में डूबे लोगों ने “ददई जी अमर रहें” के नारे लगाते हुए उनके पार्थिव शरीर के साथ कदम से कदम मिलाया। इस दौरान जिले के कई गणमान्य लोग, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।

ददई दुबे के नाती बंटी दुबे ने कहा कि ददई बाबा हमारे राजनीतिक गुरु है, उन्होंने कहा कि ददई दुबे ने झारखंड के विकास और पलामू के लोगों के हक के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा आम लोगों की आवाज़ बुलंद की। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *