लातेहार : आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत होटल श्री राम वाटिका में 28 से 30 अगस्त 2025 तक प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की उपस्थिति में आज प्रशिक्षण का समापन हुआ।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने तीन दिनों तक चली प्रशिक्षण कार्यशाला के विषयों, प्रशिक्षण की पद्धतियों और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं के बारे में प्रशिक्षकों से जानकारी ली। उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यशाला के माध्यम से विकसित हुई समझ के विषय में फीडबैक भी लिया। उप विकास आयुक्त ने कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को शपथ दिलाई।
कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को समझाया गया कि इस अभियान से जुड़कर विभिन्न विभागों के साथ सेवा का कार्य किया जा सकता है। अधिकारियों ने प्रशिक्षण की बारीकियों को अपनाकर आगे के स्तर पर कर्मठता से कार्य करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सशक्त बनाना है। आदि कर्मयोगी अभियान में कर्मयोगियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय में 28 अगस्त से शुरू हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रखंडस्तर के मास्टर ट्रेनर्स को सहभागी पद्धति से प्रशिक्षित किया गया है। कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पत्र (सर्टिफिकेट) वितरित किया गया।
ये रहे उपस्थित :
समापन अवसर पर निदेशक, डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, एसीएमओ डा० शोभना टोप्पो, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, नन्द कुमार महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेम्ब्रम, कार्यपालक अभि० पेयजल एवं स्वच्छता प्र०, लातेहार दीपक कुमार महतो, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (बीपीओ), महिला पर्यवेक्षिका और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।