सतबरवा(पलामू): सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रखंड के तीन मुखिया को पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) 1.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित मुखिया में पोंची पंचायत के गिरवर प्रसाद राम, बारी पंचायत की मुखिया निरोत्तमा कुमारी तथा दुलसुलमा पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह शामिल रहे। इन्हें स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने, सतत विकास कार्यों और जनहित में किए गए सराहनीय प्रयासों के आधार पर चयनित किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी और बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने संयुक्त रूप से सम्मान पत्र प्रदान किए। इस मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गिरवर प्रसाद राम ने कहा— “जनता ने हमें विश्वास से चुना है, हमारी जिम्मेदारी है कि समस्याओं का त्वरित समाधान करें और गांव के विकास में कोई कमी न छोड़ें।”

मुखिया निरोत्तमा कुमारी ने कहा कि यह सम्मान उनके कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
समारोह में पंचायत सेवक रमेश कुमार मेहता समेत बड़ी संख्या में प्रखंड कर्मी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *