लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : आरपीएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, अफीम की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर लाखों की अफीम की खेप पकड़ी है। अफीम की यह खेप चंडीगढ़ ले जाई जा रही थी। वहीं एक महिला समेत तीन लोगों को भी अफीम की तस्करी के आरोप में आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उदयपुरा गोइंदी निवासी ज्ञांती देवी, नागेंद्र पासवान एवं वीरेंद्र साव सभी तरहसी थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है।

इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में सूचना मिली की अफीम की तस्करी होने वाली है। जिसके आधार पर संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वह पंजाब के चंडीगढ़ में अफीम की खेप ले जा रहे थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *