मेदिनीनगर : पड़वा थाना क्षेत्र के चिछौरी गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में सास, दामाद व बेटी घायल हो गए। घायलों में मदहजिन बीवी(50वर्ष), आमना खातून (30 वर्ष), बदरुद्दीन अंसारी (35वर्ष) का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह आम तोड़ने को लेकर मदहजिन अंसारी का उनके देवर से विवाद हो गया।

जिसके बाद इदरीश के परिवार वाले अलीना बीबी, शाहिना खातून, इबरान अंसारी आदि ने मिलकर लाठी डंडे से उन सबको घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर इलाज के लिए उन्हें एमएमसीएच में भर्ती करवाया। जहां बसरूद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *