लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल पुलिस ने लोगों के घरों/खेतों से मोटर, स्टेबलाइजर, स्टार्टर आदि चोरी कर बेचने वाले चोरों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मंगलवार(19 नवंबर) को चैनपुर चांदो रोड़ में स्थित हसगड़ा शिव मंदिर के पास से तीन व्यक्तियों को मोटर पंप व कैंचीनुमा कटर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों की पहचान मो इरफान निवासी कल्याणपुर, छोटेलाल चौधरी निवासी शांति मुहल्ला कंकारी, सिपू उर्फ अरबाज अंसारी निवासी नावाटोली के रूप में हुई है।

पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मोटर पंप उन्होंने अगलडीहा गांव से चोरी की है। इसके अलावा वे चैनपुर एवं सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मोटर पंप, स्टेबलाइजर, स्टार्टर आदि चोरी कर बेचते चले आ रहे हैं। वर्तमान में भी उनके पास चोरी के सामान बेचने के लिए रखा हुआ है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कल्याणपुर व कंकारी से 12 समरसेबल पंप, 10 स्टेपलाइजर, 6 मोटर पंप, 1 जेट पंप, 2 स्टार्टर बरामद किया। बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *