मेदिनीनगर : बुधवार की शाम पांकी प्रखंड के केकरगढ़ पंचायत के ग्राम जोल्हबिघा में खेत में धान रोपनी करने के दौरान अचानक हुई वज्रपात से एक ही परिवार के 3 महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई, मृतकों में दो सगी बहन ओकीदा खातून उम्र लगभग (34) वर्ष और रेशमी बीवी उम्र लगभग (35) वर्ष पिता जरीफ अंसारी दोनों ग्राम पंचायत केकरगढ़ ग्राम जोलहबीघा के रहने वाली हैं।

वही रिश्ते में उनकी भाभी राजवी बीबी उम्र लगभग (40) वर्ष पति माशूक अंसारी ग्राम पारसवां निवासी हैं। राजवी बीबी कुछ दिन पूर्व अपने मायके जोल्हबिघा में धान रोपनी करने आई थी। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों महिलाएं खेत में धान रोपने का कार्य कर रहे थे इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
हालांकि घटना के बाद स्थानीय चिकित्सकों ने तीनों महिलाओं की मृत्यु होने की पुष्टि की। मामले की जानकारी पांकी थाना पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि सह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन कुमार यादव ने पीड़ित के परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों का शव घर में ही पड़ा हुआ है घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।