CRIME NEWS /गढ़वा: मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात स्थित मझिआंव कला गांव निवासी राजेश चौधरी की पत्नी रीना देवी से साधु के वेश में पहुंचे ठगों ने पांच थान सोने का गहना ठगी कर लिया। भुक्तभोगी महिला ने थाने आवेदन देकर अज्ञात ठगों के खिलाफ करवाई करने की है।

इस संबंध में रीना देवी ने बताया कि साधु के वेश में दो लोग मेरे घर में आए। एक ने पहले पानी पीने के लिए एक ग्लास पानी का मांगा।  पानी देने के बाद दूसरे साधु ने खाना मांगा। कइसी दौरान एक साधु ने घर के दरवाजे का पर्दा उठाकर मेरी बहु को देखकर प्रणाम करने को बोला।

इसी दौरान अनाप सनाप बोल बहु से गहना मंगवा लिया और दो साड़ी मांगकर उसमें लगभग एक दर्जन गांठ बांधकर सोने के गहना को अपने पास रख बोला कि इस साड़ी को बक्सा में रख दो और 24 घंटे के बाद इस गांठ को खोलना। महिला ज्यों ही साड़ी को बक्सा में रखने गई। इसी बीच दोनों ठग साधु सोने का गहना लेकर चंपत हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *