लाइव पलामू न्यूज/लातेहार : जिले से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, बर्तन साफ करने के केमिकल बेचने के बहाने घर में घुसे ठग मौका पाकर महिला के जेवर ले कर चंपत हो गये। घटना गुरुवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के बाजकुम (रेलवे स्टेशन क्षेत्र) की है।

भुक्तभोगी परिवार ने इसे लेकर सदर थाना में एक आवेदन दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह दस बजे बाजकुम के धमेंद्र सिंह के घर में पल्सर मोटरसाइकिल से दो लोग घर मे घुसे। उन्होंने बर्तन साफ करने का केमिकल बेचने की बात कह घर में घुसे। महिलाओं ने उनसे पीतल के कई बर्तन भी साफ कराये।
इसी बीच चांदी का पायल, सोने का एक चैन एवं दो अंगुठी साफ करने के लिए दिया। सफाई के दौरान ठगो ने घर की महिला से हल्दी पाउडर लाने को कहा। महिला जब हल्दी ले कर वापस लौटी तो देखा वहां से दोनो ठग पायल, सोने का चैन और अंगुठी लेकर फरार हो चुके थें।
घटना की पुष्टि पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने की है। उन्होंने कहा कि घर से घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला हैं। जिसके आधार पर दोनों ठगो की धर पकड़ के लिए छापेमारी जारी है।