लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : गुरुवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रागेश निगम के नेतृत्व में डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग अभियान मे सीआरपीएफ़,आरपीएफ, एसआईटी द्वारा जांच की गई।

इस दौरान आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत कई ट्रेनों में और रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग किया गया। इस संबंध में दंडाधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों पर कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है वही जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *