लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: विगत 7 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में टोल टैक्स प्लाजा पर नेशनल हाइवे निर्माण कंपनी के कर्मी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 23 वर्षीय शुभम कुमार व 30 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से पिस्टल भी बरामद किया है।

इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि सात जनवरी को दो अज्ञात लोगों ने नवनिर्मित टोल प्लाजा के पास गोली गोलीबारी की थी‌। घटना में एक मजदूर के पैर में गोली लगी थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने रंगदारी मांगने के लिए गोली चलाई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड में शामिल शुभम रेड़मा की तरफ घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर शुभम को गिरफ्तार कर लिया। शुभम की निशानदेही पर पुलिस ने इस गोलीकांड में शामिल आकाश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

शुभम कुमार ने ही गोलीबारी की थी। घटना वाले दिन मोटरसाइकिल आकाश चला रहा था। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट भी नहीं लगा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद वे मोटरसाइकिल में नंबर प्लेट लगाकर घूमने रहे थें। पूछताछ में पता चला कि मोटरसाइकिल आकाश का ही है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी राहुल सिंह नामक अपराधी के लिए काम करते है। जिस दिन गोलीबारी हुई थी उस दिन इन लोगों ने बोला था कि राहुल सिंह से मैनेज कर लो तभी काम करना होगा।

पुलिस ने दोनों के पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा गोली, एक खाली मैगजीन, पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। राहुल सिंह ने शुभम कुमार को गोली चलाने के लिए 60 हजार दिये गये थे। जिसमें से शुभम ने 20 हजार आकाश कुमार को दिये थे। छापेमारी दल में एसडीपीओ सदर मणि भूषण प्रसाद, सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, मनोज मुंडा, आरक्षी वचन राम, सुधीर कुमार पासवान, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र पाल, तकनीकी शाखा की टीम व शहर थाना के टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *