मेदिनीनगर : बुधवार को सिविल सर्जन सभागार में एयरबोर्न इन्फेक्शन कंट्रोल (AIC) को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पलामू सिविल सर्जन के डॉ. अनिल श्रीवास्तव के अलावा एमएमसीएच (MMCH) में कार्यरत डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को हवा से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण सत्र में केंद्रीय डिविजन से आए विशेषज्ञ दीपक हाशिमोतो तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कंसल्टेंट और एमएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान टीबी सहित अन्य एयरबोर्न बीमारियों के संक्रमण, उनके प्रसार के कारणों और अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिभागियों को दी गई व्यावहारिक जानकारी :

प्रशिक्षकों ने बताया कि एयरबोर्न इन्फेक्शन कंट्रोल के तहत उचित वेंटिलेशन, मास्क का सही उपयोग, समय पर जांच, आइसोलेशन की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी दी गई, जिससे अस्पताल में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों दोनों को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।

ऐसे कार्यक्रमों से हवा से फैलने वाली बीमारियों के प्रसार को रोकने में मिलेगी मदद

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से टीबी जैसी हवा से फैलने वाली बीमारियों के प्रसार को रोकने में काफी मदद मिलेगी और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *