लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन के उद्देश्य से राजकीय कृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय में सभी पीठासीन पदाधिकारियों और मतदान अधिकारियों का पार्टी मिलान प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें 600 मतदान कर्मियों ने हिस्सा लिया, जहां उन्हें चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण सत्र में उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग गढ़वा, पशुपतिनाथ मिश्रा ने सभी कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को पूरी तत्परता से प्रशिक्षण लेने और जीरो एरर के साथ मतदान संपन्न कराने की हिदायत दी। वहीं मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा मतदान अधिकारियों को चुनाव के दिन होने वाली संभावित समस्याओं के साथ-साथ चुनाव पूर्व, चुनाव के दिन और चुनाव के बाद की जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
वहीं चुनाव आयोग द्वारा जारी विभिन्न ऐप्स जैसे मतदाता सेवा पोर्टल, मतदाता हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप, और सी.विजिल ऐप को भी सभी मतदान कर्मियों से अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, रवि रंजन सिंह, आशुतोष चौबे, शांतनु चौबे, प्रभाशंकर, राजेश कुमार चौबे, नंदू चौबे, जगन्नाथ राम, नितिन कुमार तिवारी, अमित शुक्ला, विकास तिवारी समेत अन्य मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित थें।
