लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार को जिले के पांडू प्रखंड के ग्राम करमडीह गांव में स्थित भगवान श्रीराम-जानकी मंदिर में भगवान श्रीरामचंद्र जी का त्रिमंजन कार्यक्रम एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस संबंध में श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी वशिष्ठ दास ने बताया कि भगवान श्रीरामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा कुछ वर्ष पूर्व हुई थी।

आज भगवान श्रीरामचंद्र जी का शुद्धिकरण एवं उत्सव मनाया गया।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी अविनाश कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह, कमलेश कुमार सिंह, कुंडल सिंह, राजबलभ सिंह, बबलू सिंह, ब्रजभूषण सिंह, श्याम सुंदर सिंह, उपेंद्र सिंह, मंटू कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, सुदामा प्रजापति, सुदर्शन सिंह, उदय सिंह, कामता सिंह समेत कई लोग शामिल थें
रिपोर्ट: रंजीत कुमार शर्मा