पलामूः पलामू पुलिस ने TSPC के टॉप कमांडर गौतम यादव उर्फ अखिलेश के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आकाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 17 मई को पलामू जिला में मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर के इलाके में पुलिस और टीएसपीसी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें गौतम यादव को पेट में गोली लगी थी। गोली लगने के बाद वह अपने भतीजा आकाश के साथ वाराणसी में छुपकर इलाज करवा रहा था।
वाराणसी के एक निजी नर्सिंग होम से पलामू पुलिस और यूपी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सली गौतम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके ठीक होने के बाद पलामू पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाएगी।
गौतम के भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया है। मनातू मुठभेड़ में गौतम उर्फ अखिलेश को पेट में गोली लगी थी। जिसके बाद जंगल में झोलाछाप डॉक्टर ने उसका इलाज किया था। बाद में नक्सली कमांडर शशिकांत ने गौतम के भतीजे आकाश को फोन किया था। आकाश गढ़वा से कार लेकर मनातू के जंगल में गया और गौतम को इलाज के लिए वाराणसी लेकर गया था।
एसपी रेष्मा रमेशन
आकाश ने ही गौतम के इलाज में मदद की थी और उसे लेकर वाराणसी गया था। वाराणसी में गौतम अपना नाम मिथिलेश बताकर इलाज करवा रहा था। मिथिलेश गौतम के एक भाई का नाम है।
एएसपी अभियान राकेश सिंह