PALAMU : पलामू पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल प्रतिबंधित नक्सली TSPC के कुख्यात सब जोनल कमांडर सहदेव गंझू उर्फ राशन उर्फ रंजन जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सब जोनल कमांडर सहदेव लातेहार के बरियातू के श्रीसमाद गांव का निवासी है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि सहदेव इलाके में आया हुआ है। जिसके आलोक में पलामू के मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने सहदेव को गिरफ्तार कर लिया। सहदेव पर पलामू, लातेहार और चतरा में 16 से अधिक नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।
वहीं 26 जनवरी 2021 को पलामू के तत्कालीन अभियान एसपी आईपीएस के विजयशंकर के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सल विरोधी सर्च अभियान शुरू किया था। ‘लाइव पलामू न्यूज’ नक्सलियों ने सर्च अभियान पर निकली पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।
वहीं मौके से पुलिस ने एक टीएसपीसी नक्सली को गिरफ्तार किया और एक एके-47 बरामद किया था।’लाइव पलामू न्यूज’ घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले में 13 नामजद नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसमें रंजन गंझू का भी नाम शामिल था।
रंजन गंझू उर्फ राशन का असली नाम सहदेव गंझू है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने सहदेव को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के बाद से सहदेव फरार था।
मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव