मेदिनीनगर : होली की रात्रि(बुधवार) सिगरेट देने से मना करने पर नशे में धुत होकर दो लड़कों ने सुआ के निराला टोला स्थित राजेश कुमार की दुकान में आग लगा दिया था। घटना में शादी के समान समेत 10 लाख की संपत्ति जल गई थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार की पहचान ओमप्रकाश कुमार सिंह उम्र 18 वर्ष पिता टुनटुन सिंह ग्राम- सुआ, निराला टोला, थाना सदर, और एक नबालिक बालक को निरूद्ध किया गया। अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया हैं। जिसके बाद ओमप्रकाश को न्यायिक हिरासत में तथा नबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *