मेदिनीनगर : रविवार की रात पुलिस ने एमएमसीएच में दलाली के शक में दो लोगों को शहर थाना भेज दिया गया। दोनों ने दलाली नहीं करने की शर्त पर बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया।बता दें कि अस्पताल में दलाली अपने चरम पर है। क्या दिन क्या रात दलाल खुलेआम घूमते रहते हैं। कोई मेडिकल स्टोर तो कोर्ई अस्पताल परिसर में ही नजर आता है।

इन दलालों का अस्पताल स्टाफ से भी संपर्क रहता है। जैसे ही कोई मरीज अस्पताल द्वारा रेफर किया जाता है। ये दलाल उनके पीछे पड़ जाते हैं। उसे अपने निजी अस्पताल ले जाकर इलाज करवाते हैं और मोटी रकम वसूलते हैं।

इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं को भी रांची रेफर कर दिया जाता है। जिसका फायदा उठाते हुए दलाल उन्हें निजी अस्पताल ले जाते हैं और मोटी रकम वसूलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *