मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां शहर थाना क्षेत्र के दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिकर गुरुद्वारा रोड़ निवासी अनुराग तिवारी के पुत्र आरव तिवारी व रेड़मा रांची रोड़ निवासी आनंद दुबे के पुत्र अर्पित कुमार का नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। परिजनों ने अपने स्तर से उनकी काफी खोजबीन की। बावजूद इसके उनका कुछ पता नहीं चल सका। खोजबीन के क्रम में ही शनिवार देर रात रांची रोड़ रेड़मा के एक आहर से दोनों का शव बरामद किया गया।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर टीओपी 2 थाना प्रभारी राकेश कुमार, टाईगर मोबाइल के जवान सुबिन्द कुमार, अमित कुमार, मुकेश सिंह, सहायक जवान जयंत दुबे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *