लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रविवार देर रात जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में कुख्यात पांडेय गिरोह के दो अपराधियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान पांडेय गिरोह के दीपक साव, भारत पांडेय के रूप में हुई है।

इधर घटना की सूचना पर एसपी रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि भरत पांडेय 22 दिसंबर को जेल से बाहर निकला था। दीपक के बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए सभी चैनपुर में जमा हुए थें। रविवार की देर रात अपराधी पहुंचे और घर का दरवाजा खोलकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दीपक और भरत की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घर के दो अन्य सदस्य जख्मी हो गए।

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि दोनों मृतक रामगढ़ के पांडेय गिरोह से जुड़े हैं। दोनों अपराधी पांडेय की ओर से अलग हुए थे और गिरोह पर हमला भी किया। आशंका है कि आपराधिक हत्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। दोनों ने एक अलग से गिरोह खड़ा कर लिया था। दोनों पुलिस की मोस्ट वांटेड की सूची में भी शामिल थें। दीपक और भरत पर रामगढ़ हजारीबाग रांची के इलाके में कई गंभीर अपराध के एफआईआर दर्ज है। दीपक कभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *