लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुजीत सिन्हा गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन पर व्यापारियों को धमकी देने का आरोप है। उक्त आशय की जानकारी सोमवार को छतरपुर के एसडीपीओ अवध प्रसाद यादव ने दी। इस दौरान एसडीपीओ ने बताया कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के ये सदस्य छतरपुर थाना क्षेत्र के पत्थर खदान और क्रशर मालिकों से रंगदारी मांगा करते थे। इसके अलावा धमकी भरज मैसेज भी भेजते थें। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छतरपुर एसडीपीओ ने बताया कि कुछ दिन पहले कई क्रशर व माइंस संचालकों के साथ-साथ व्यापारियों ने शिकायत की थी कि सुजीत सिन्हा गिरोह के नाम पर उनसे रंगदारी की मांग की जा रही है। वहीं मैनेज करने के लिए धमकी भरे मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था।

इसी क्रम में दौरान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के ग्राम मांडा खास निवासी 20 वर्षीय राजा बाबू केशरी उर्फ राजा बाबू (पिता बबलू केशरी) और 24 वर्षीय कार्तिकेय उर्फ सचिन (पिता सोहन लाल सोनकर) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने धमकी देने के लिए जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। दोनों अपराधियों ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है।