लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पाटन मोड़ स्थित गुरुकुल विद्यालय में दो दिवसीय (28-29 अगस्त)डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें जिले के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर विनीत कुमार ने भाग लिया। सर्वप्रथम गुरुकुल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुज सिंह ने डॉक्टर विनीत कुमार को बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान गुरुकुल विद्यालय के विद्यार्थी प्रशांत करण, प्रिया रानी, अनामिका, आकृति, रिया, सुरभि समेत लगभग 200 से ऊपर बच्चों ने दांतों का चेकअप कराया। इस दौरान डॉ विनीत ने बच्चों को 45 डिग्री पर ब्रश करने, जंक फूड से बचने और दांतों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान बताया।
उन्होंने बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह भी दी। वहीं अनुज सिंह ने कहा कि दांत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी सुरक्षा के लिए हम लोगों ने यह कैंप लगाया है। ताकि गुरुकुल के बच्चे स्वस्थ रहे मस्त रहे और खिलखिलाते रहे। उन्होंने कहा कि गुरुकुल विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि गुरुकुल विद्यालय को ऊंचाइयों तक ले जाएं। हमारा प्रयास है कि ‘गुरूकुल’ जिले में एक अलग आयाम कायम करें। मौके पर गुरुकुल विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार पाठक ने कहा कि बच्चे डेंटल कैंप में बढ़ चढ़कर भाग ले और अपने दांतों का ख्याल रखें।
मौके पर गुरुकुल विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक सहेंद्र साव, शिक्षक पवन कुमार मेहता, साकेत पांडे, रूपेश सिंह, सतीश कुमार तिग्गा, शिक्षिका अभिलाषा मिश्रा, संध्या मिश्रा, नेहा शुक्ला, सीमा श्रीवास्तव, अनुश्री, अनुष्का सिंह, प्रीति, विजयलक्ष्मी चौबे, एवं रजनी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थें।