लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पांकी थाना क्षेत्र के बांदूबार सरैया में हुए सड़क दुघर्टना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चचेरे भाई थें। मृतकों की पहचान नंदेश भुईयां और अवधेश भुईयां पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग निवासी के रूप में हुई है।

जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में राकेश, काशी और कार का ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार का नाम शामिल है। घायलों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि उक्त सभी कार में सवार होकर एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थें। इसी दौरान पांकी मेदिनीनगर रोड पर बांदूबार सरैया में तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई।
इस संबंध में पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्य लोग जख्मी हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।