लाइव पलामू न्यूज/चाईबासा : सोमवार को चाईबासा जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के उग्रवादी आपस में भिड़ गए। इस घटना में दो उग्रवादियों के मारे जाने की सूचना है। मृतकों में परवेल और आशिक तांती का नाम शामिल है। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों उग्रवादियों के शव को कब्जे में कर आगे की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग PLFI उग्रवादी संगठन से अलग होकर अलग गुट बनाने में लगे थे। जिसे लेकर संगठन के भीतर विवाद हुआ। जिसके बाद दो उग्रवादियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।