गढ़वा : बुधवार को गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग-बेलचंपा मुख्य सड़क पर मेढ़ना के समीप एक स्कूल वैन की चपेट में आकर बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों ने गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

दरअसल, मेंढ़ना खुर्द गांव निवासी सत्येंद्र पासवान एवं आकाश कुमार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से रेहला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मेढ़ना पहुंचे, सामने से आ रही एक स्कूल वैन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुटे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।