मेदिनीनगर: नवाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में हुए बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी घायल सतीश (दाउदनगर थाना क्षेत्र के मझीगांवा निवासी) की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि सतीश मेदिनीनगर सुदना पोस्टऑफिस में कार्यरत हैं।
