CRIME NEWS/मेदिनीनगर : जिले से बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मननदोहर गांव में कुएं में गिरकर दो छोटी बहनों की मौत हो गई, जबकि उनकी तीसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतक बहनों की उम्र क्रमशः 6 वर्ष और 8 वर्ष बताई जा रही है, जबकि घायल बहन की उम्र 6 वर्ष की है।

मृतक बच्चियों की पहचान मननदोहर निवासी अवधेश यादव की बेटियां प्रीति कुमारी (8 वर्ष) और सोनम कुमारी (6 वर्ष) के रूप में हुई है. घायल तीसरी बच्ची दोनों मृतक बहनों की रिश्तेदार है।

घटना शनिवार दोपहर के बाद की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को कुएं के पास से एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वे कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि तीन छोटी बच्चियां कुएं में गिरी हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और तत्काल तीनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला।

हादसे में दो बच्चियां कुएं में ही दम तोड़ चुकी थीं, जबकि तीसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल थीं। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई थी।

तीनों बच्चियां कुएं में गिर गई थीं। इसमें दो की मौत हो गई है, जबकि तीसरी गंभीर रूप से घायल है। मृतक दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *