लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: चतरा जिले के दो तस्करों को पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ डाल्टनगंज स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान चतरा के कुंदा निवासी आशीष कुमार शर्मा (24) और टंडवा निवासी टिकेश्वर महतो (20) के रूप में हुई है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरूवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जब्त गांजे की कीमत बाजार मूल्य 1 लाख है।

उक्त आशय की जानकारी शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया। उन्होंने कहा कि हमें 11 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के पास मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने आ रहे हैं। जिसके आलोक में प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन के निर्देश पर एक टीम का गठन किया। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि दो व्यक्ति टैम्पो से उतरकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने लगे। गुप्तचरों के इशारे पर उन्हें पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि पिपराटांड थाना क्षेत्र के नौडीहा बहेरा के मंटू शर्मा के कहने पर वे गांजा का पैकेट लेकर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें स्टेशन पर सुशील नामक व्यक्ति को गांजा का पैकेट देने को कहा गया था। उनका मोबाइल नंबर भी दिया गया था। इससे पहले सुशील दोनों से संपर्क करता, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस कार्य के लिए दोनों को एक हजार रूपए देने की बात कही गयी। इधर पुलिस सुशील और मंटू शर्मा की खोज में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *