police naxalite encounter : चाईबासा जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट की भी घटना हुई है। इस ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए हैं। एयरलिफ्ट कर दोनों जवानों को रांची ले जाया गया। जिसके बाद घायल जवानों को राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

घायल जवानों में कोबरा बटालियन के विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के सुनील धान का नाम शामिल है। बताते चलें कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है। सारंडा जंगली क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सली कमांडर अपने दस्तों के साथ सक्रिय हैं। उन्होंने जगह-जगह आईईडी बिछा कर रखा है, जिस पर पैर पड़ते ही या हल्का प्रेशर बनते ही विस्फोट हो जाता है। इन विस्फोटों में अब तक कई जवान शहीद हो चुके हैं।

सुरक्षाबल लगातार सारंडा के जंगलों में अभियान चला रहे हैं। तकरीबन हर दिन आईईडी बरामद किए जा रहे हैं। इस दौरान कई नक्सल डंप को भी ध्वस्त किया गया है।

ये कह रहे हैं एसपी :- 

इस संबंध एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो समेत अन्य नक्सली अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील हैं। जिसके मद्देनजर पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *