मेदिनीनगर : शनिवार की रात जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं ने सीओ और सीआई पर हमला कर धक्कामुक्की और मारपीट की। बताया जा रहा है कि रात करीब 8:45 बजे एनएच-139 के कटैया मोड़ पर जांच के दौरान प्रशासनिक टीम ने अवैध स्टोन चिप्स लदे दो हाईवा जब्त किए।

जब अधिकारी जब्त वाहनों को थाना लेकर जाने लगे तब बेलौदर मोड़ के पास कुछ लोग पहुंचकर हाईवा छुड़ाने लगे। जिसका विरोध करने पर अंचलाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा और सीआई नंदलाल कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

आरोपी जब्त दोनों हाईवा को जबरन छुड़ाकर फरार हो गए। इस मामले में हरिहरगंज थाना में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *