CRIME NEWS/मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मेदिनीनगर निवासी हैं। दरअसल, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक काले रंग की टीवीएस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर-जेएच 03 एपी 3034) से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं।

जांच के दौरान पुलिस ने पड़वा मोड़ की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों युवक :
पुलिस उपाधीक्षक (परि.) राजीव रंजन की उपस्थिति में तलाशी लेने पर दोनों के पास से लगभग 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक रियलमी स्मार्टफोन, 2,660 नकद और मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवकों में जेलहाता मुर्गा मार्केट निवासी चिन्टू कुमार (23 वर्ष) एवं अतुल रंजन सिंह (25 वर्ष) शामिल है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गढ़वा निवासी राजा नामक व्यक्ति से ब्राउन शुगर खरीदकर बेचते थें। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
छापेमारी दल में ये रहे शामिल :
छापामारी दल में सअनि पंकज कुमार तिवारी, चन्द्रशेखर दुबे, विद्याकिशोर पासवान, आरक्षी कलामुद्दीन अंसारी, दिलीप कुमार, आशीष पासवान और वचन राम शामिल थेंं।