मेदिनीनगर : पलामू – नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह से दो युवकों को पुलिस ने एक देशी कट्टा और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और लोगों को डराने के लिए हथियार का वीडियो बना रहे थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान सोनू कुमार (20) और सुरज कुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस अन्य संलिप्तों की तलाश में जुटी है।
