लाइव पलामू न्यूज/रांची : बेखौफ अपराधियों ने राजधानी में अपराध को अंजाम दिया है। दरअसल, जमीन कारोबार से जुड़े 2 युवकों को ओरमांझी में बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शुक्रवार देर शाम ओरमांझी के बिरसा मुंडा चिड़ियाघर के पास घटी। घायल युवकों की पहचान आजाद अंसारी और जावेद अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बताया जा रहा है कि आजाद और जावेद रांची के एक बड़े जमीन कारोबारी के लिए काम करते हैं। ओरमांझी में उक्त कारोबारी का एक बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा है। जिससे आजाद और जावेद लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आजाद के पैर में और जावेद के पेट में गोली लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *