मेदिनीनगर : रविवार को जपला- दंगवार मुख्य पथ पर इमलियाबांध में तेज रफ्तार बाइक व कार की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक व कार दोनों विपरीत दिशा से आ रहे थें। इसी बीच इमलियाबांध के पास दोनों टकरा गए।

भिडंत इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को चिकित्सकों ने मेदिनीनगर रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक व कार को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *