लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां मंगलवार को पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कुंदरी-बैदाकला मुख्य मार्ग पर कुंवरबांध के पास एक कमांडर अनियंत्रित होकर कमांडर पलट गई। जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मुसाफिर साव लातेहार जिले के मनिका थाना के बरवइया निवासी के रूप में हुई है।

मौके से फरार हुआ चालक

चालक मृतक मुसाफिर साव का नाती बताया जा रहा है। इधर दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। दुर्घटना से पहले कमांडर ने बिजली के पोल में टक्कर भी मारी थी। इसके बाद सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि मृतक पंडवा थाना क्षेत्र के लामीपतरा से अपने नाती के साथ सिरमा रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहा था।

इसी दौरान कमांडर जैसे ही कुंवरबांध पहुंची, अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल में टक्कर मारने के बाद पलट गयी। इधर घटना पर पाटन थाना के अवर निरीक्षक आनंद राम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार चालक नशे में धुत था। दुर्घटना से पहले कमांडर पुल पर जंप किया और अनियंत्रित होकर पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *