लाइव पलामू न्यूज: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में कुछ अनहेल्दी फूड्स की लिस्ट जारी है, जिन्हें नियमित रूप से खाने से शरीर में बीमारियां पैदा होती है। इसमें मोटापा, हार्ट डिजीज, कैंसर, डायबिटीज मुख्य रूप से शामिल हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल को बनाए रखने के लिए डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करना आवश्यक है। इस लेख में चर्चा करेंगे अनहेल्दी फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे WHO नहीं या बहुत कम मात्रा में खाने की सलाह दी है।
सफेद ब्रेड और रिफाइंड अनाज:-
सफेद ब्रेड और रिफाइंड अनाज, जैसे पास्ता और चावल ज्यादा खाने के कारण फाइबर की कमी हो सकती है। जिससे शरीर को पोषण नहीं मिलता। इनमें उच्च मात्रा में शक्कर और कैलोरी होती है, जो मोटापा और इससे होने वाली बीमारियों का कारण बन सकती है।
वाइट साल्ट:-
आयोडीन के लिए नमक का सेवन जरूरी है, लेकिन डब्ल्यूएचओ द्वारा सुझायी गयी मात्रा (प्रतिदिन 5 ग्राम) से ज्यादा इसे खाने पर यह सेहत को बिगाड़ सकती है। चिप्स, डिब्बाबंद फूड और फास्ट फूड आदि का सेवन कम से कम करना चाहिए। क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ जाता है।
प्रोसेस्ड मीट:-
प्रोसेस्ड मीट, जैसे सॉसेज, हैम और बेकन, में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। वहीं इसे बहुत लंबे समय तक केमिकल की मदद से स्टोर किया जाता है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन कैंसर, विशेषकर कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है।
शुगर-स्वीटेंड ड्रिंक्स:-
शुगर मिक्स ड्रिंक्स जैसे सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स में बहुत ज्यादा कैलोरी होता है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन वजन बढ़ाने और टाइप 2 डायबिटीज का कारण बन सकता हैं। इसलिए इसकी जगह पानी और ताजे फलों के जूस के सेवन का सेवन करना लाभकारी होता है।
ट्रांस फैट:-
ट्रांस फैट वाले फूड्स जैसे पैकेज्ड स्नैक्स, फास्ट फूड और मार्जरीन हार्ट हेल्थ के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करते हैं।
