लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: जिले में अपराधियों का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसा लगता है जैसे उन्हें पुलिस प्रशासन का कोई भय ही नहीं रह गया है। ताज़ा मामला गुरुवार की अहले सुबह तकरीबन चार बजे घटी। जब अज्ञात अपराधियों ने कोयला साइडिंग में गोलीबारी किया। बता दें कि घटनास्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पुलिस कैंप स्थित है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधी आए और कोयला लदे दो हाइवा पर कई राउंड फायरिंग की।फायरिंग में एक हाइवा के शीशे और टायर में गोली लगी है। जबकि दूसरे हाइवा में गोली लगने से तेल की टंकी क्षतिग्रस्त हो गयी है।

हाइवा के चालकों संंदीप गंझू, गरेंजा, बालुमाथ एवं सुरेश गंझू, चंदवा ने बताया कि वे लोग मगध कोलियरी से कोयला लोड कर बालूमाथ कोयला साइडिंग आये थें। इसी दौरान साइडिंग में अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी किया। उन्होंने किसी प्रकार छिपकर अपनी जान बचायी। इधर घटना की सूचना पर बालूमाथ पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरुआ व बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सदल बल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।