Shoe shopkeeper’s throat slit : Ranchi : गुरुवार की शाम राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित रवि स्टील के पास अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति का गला काट दिया। पीड़ित की पहचान जूता दुकानदार भूपेश साहू के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर से फरार हो गए। इधर मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जहां घटना को अंजाम दिया गया वहां सत्संग कार्यक्रम चलने के कारण लोगों की काफी भीड़ जमा थी। बावजूद इसके अपराधियों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दुकानदार भूपेश साहू अपने दुकान में बैठे हुए थें। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और उनके गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।