शव

मेदिनीनगर : शुक्रवार की सुबह मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान और टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता और टाइगर मोबाइल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *