मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के ग्राम जोड़ में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी शकुंतला देवी (उम्र75) के गले से सोने का चैन उड़ा लिया। शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे महिला अपने घर के बाहर टहल रही थी तभी खनवा के तरफ बाइक सवार दो लोग आए और गले से चैन खींच कर निकल गए।

अज्ञात मोटरसाइकिल सवार चैन खींच कर मेदिनीनगर के तरफ भाग निकले। शकुंतला देवी ने कुछ महीने पहले ही लगभग 1.5लाख का चैन लिया था। सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया की घटना की जानकारी है तथा घटना की जांच सीसीटीवी के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *