लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां मंगलवार की रात नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के दो अलग गांवों के दो घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दोनों घरों से लगभग पचास हजार नकद, दो लाख का आभूषण एवं मोबाईल की चोरी की है। घटना की सूचना पर बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंच घटना की जानकारी लिया। चोरों ने थाना क्षेत्र के जंगीपुर निवासी अनुज चंद्रवंशी के घर से 40 हजार नकद सहित लगभग पचास हजार के आभूषण एवं दो ओपो कंपनी के मोबाईल को चुरा लिया।

Birla Open minds international school Daltonganj
Birla Open minds international school Daltonganj

इस संबंध में अनुज चंद्रवंशी ने बताया कि घर के एक कमरा में सभी परिवार के सदस्य सोये हुये थे। जिसके बाद रात्रि में कुछ आवाज आने पर उठ कर देखने पर पता चला कि एक कमरे में बक्से का ताला टूटा हुआ है और बक्से में रखे चालीस हजार नकद और टेबल पर रखा दो मोबाईल और आभूषण गायब है। अनुज ने थाना में आवेदन देकर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी घटना उसका कला गांव की है। जहां गीता देवी के घर से चोरों ने 13 हजार 500 रुपये नकद एवं लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये के आभूषण व कपड़ा की चोरी कर ली। इस संबंध में गीता देवी ने बताया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। बुधवार की सुबह उन्हें जेठानी ने फोन कर सूचना दी कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। जिसके बाद वह घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि बक्से में रखा 13 हजार 500 रुपये एवं 1 लाख 25 हजार रुपये का आभूषण गायब है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *