मेदिनीनगर : विगत तीन दिनों से एमएमसीएच में गंभीर रुप से घायल एक अज्ञात महिला भर्ती है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले वह एक अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गई थी। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे पुलिस के जवान ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां महिला का इलाज जारी है।
