पलामू (नीलाम्बर-पीताम्बरपुर): नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चौरा गांव के 50 किसानों के बीच 100 प्रतिशत अनुदान पर उरद बीज का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (NFSM) के तहत आयोजित हुआ।

बीज वितरण से किसानों की आय और उत्पादकता में होगा इज़ाफा :
बीज वितरण का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार एवं NFSM जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि समय पर बीज वितरण से किसानों की आय और उत्पादकता में इज़ाफा होगा और वे स्वावलंबी बनेंगे। वहीं, नोडल अधिकारी ने बीज उपचार की अहमियत बताते हुए फसल को रोगमुक्त रखने की सलाह दी।
ये रहे उपस्थित :
मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार, प्रगतिशील किसान चतुर्गुण राम, और लाभुक किसान अरविंद दुबे, ओमनाथ पांडे, गीता देवी, सजन पासवान समेत 50 से अधिक किसान मौजूद रहे।