लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मकर संक्रांति के मौके पर स्नान और दान का विशेष महत्व है। इसके मद्देनजर सोमवार को वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट डाल्टनगंज की टीम ने डाल्टनगंज विधायक के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच आज स्टेशन परिसर, माल गोदाम और टांड़ी पर चूड़ा ,गुड़, तिलकुट, लाई वितरित किया। वहीं अत्यंत जरूरतमंदों के बीच टीम ने कंबल का भी वितरण किया। मौके पर संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा, मन्नत सिंह बग्गा, संध्या अग्रवाल, शुभम बिहारी, सुमन कुमारी और काजल कुमारी उपस्थित थे। सभी ने वहां उपस्थित लोगों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *