मेदिनीनगर : स्कूली बस से दुर्घटनाग्रस्त बच्चे की मौत से वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर स्कूल प्रबंधन, छात्रों और उनके अभिभावकों को जागरूक करती है। बावजूद इसके ऐसी अनहोनी बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंनें तमाम स्कूली बस चालकों से अपील की है कि बच्चे अपने घर के चिराग और अपने मां पिता का सपना होते हैं ।माता- पिता हर रोज अपने जिगर के टुकड़ों को आपके हवाले करते हैं ताकि आप सुरक्षित इन्हें स्कूल तक पहुंचाएं। आपकी थोड़ी सी लापरवाही किसी की दुनिया उजाड़ सकती है।
आप जब भी स्कूल डयूटी पर होते हैं तो बेहद चौकन्ने और सावधान रहें। क्योंकि किसी का सपना, किसी का भविष्य, किसी के जिगर का टुकड़ा आपके कारण खतरे में पड़ सकता है। शर्मिला वर्मा ने तमाम स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया है कि समय समय पर बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, और नेत्र ज्योति की जांच भी करते रहें।
साथ ही असेंबली में बच्चों के साथ साथ बस चालकों को भी सड़कों पर सावधानी बरतने की हिदायत दें। तमाम स्कूल प्रबंधन वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम से भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए संपर्क कर सकते हैं ताकि सारी बातें रिपीट होती रहें ।